वायरल न्यूज़

अरे ये क्या! दीदी ने बाइक को बना दिया चकरी, Viral Video देख स्टंटबाजों की भी फटी रह जाएंगी आंखें

सोशल मीडिया (Social Media Trending Video) पर इस समय एक लड़की का बाइक स्टंट करते हुए का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मिट्टी में बाइक घुमाकर धूल उड़ाती नजर आती है। उसने साबित कर दिया कि बाइक स्टंट सिर्फ लड़कों का काम नहीं होता, इसे लड़कियां भी बखूबी कर सकती हैं।

Image

अरे ये क्या! दीदी ने बाइक को बना दिया चकरी, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/ virjidhabhi)

सोशल मीडिया (Social media viral video) पर हर दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी कोई खतरनाक स्टंट करता नजर आता है तो कभी कोई अपने हुनर से लोगों को चौंका देता है। आमतौर पर बाइक स्टंट वाले वीडियो में लड़के ही ज्यादा दिखाई देते हैं, जो तेज रफ्तार में बाइक घुमाते हैं और हवा में उछालते हैं। लेकिन इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसने सबकी सोच बदल दी है। इस वायरल वीडियो में एक लड़की बाइक से ऐसा कमाल करती दिख रही है कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं।

एक पैर जमीन पर टिकाकर गोल-गोल घुमाने लगती है बाइक

पहली नजर में वह बिल्कुल साधारण लड़की लगती है, लेकिन जैसे ही वह बाइक चलाना शुरू करती है, सबकी आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। मिट्टी वाले मैदान में वह अपनी बाइक (viral bike stunt video) को बड़े आराम से घुमाती है और धूल उड़ाने लगती है। ऐसा लगता है जैसे बाइक चलाना और स्टंट करना उसके लिए बहुत आसान हो। वीडियो में दिखता है कि लड़की पहले बाइक को थोड़ा झुकाती है। फिर एक पैर जमीन पर टिकाकर गोल-गोल घुमाने लगती है।

वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

देखते ही देखते बाइक की चकरी बन जाती है और चारों तरफ धूल उड़ने लगती है। उसका बैलेंस इतना अच्छा होता है कि बाइक फिसलती नहीं और वह पूरे कंट्रोल में रहती है। वहां मौजूद एक लड़की तो इतना एक्साइट हो जाती है कि खुशी से उछलने लगती है। वीडियो देखकर साफ लगता है कि लड़की को बाइक पर पूरा भरोसा है और उसे स्टंट करना अच्छे से आता है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। लोग कमेंट कर रहे हैं कि लड़की ने साबित कर दिया कि स्टंट सिर्फ लड़कों का काम नहीं होता। कई यूजर्स लिख रहे हैं कि हुनर किसी जेंडर का मोहताज नहीं होता।

अगर मन में हिम्मत हो तो लड़कियां भी हर काम कर सकती हैं। कुछ लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग सावधानी की बात भी कह रहे हैं कि स्टंट करते समय सेफ्टी का ध्यान रखना जरूरी है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर virjidhabhi नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक लाखों लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article