वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (14-NOV-2025): पैसे के लिए चलती ट्रेन के साथ-साथ दौड़ता रहा लड़का, करता रहा मिन्नते लेकिन यात्री ने नहीं दिया, Video चीर देगा आपका दिल

आज का वायरल वीडियो (14-NOV-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: दिल को झंकझोर देने वाला एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों की आंखें नम हो गईं।

Image

चलती ट्रेन के साथ दौड़ता लड़का (Instagram/@india.150crore)

आज का वायरल वीडियो (14-NOV-2025): आजकल लोगों के अंदर मानवता नाम की चीज बची ही नहीं। अपने फायदे के लिए दूसरों को कष्ट देने से पहले एक बार भी लोग नहीं सोचते। ऐसा ही वाकया इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में देखने को मिला, जहां एक वेंडर लड़के की बेबसी का फायदा एक ट्रेन यात्री उठाते हुए दिखा। यह देख लोगों का दिल पसीज गया और उनकी आंखें भर आईं।

बेबस वेंडर लड़के का पैसा लेकर भागा यात्री

सोशल मीडिया पर लोगों को परेशान कर देने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का वेंडर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन के साथ दौड़ता नजर आ रहा है। वह उस यात्री से विनती कर रहा है कि वह उसका पैसा दे दे, लेकिन वह यात्री उस लड़के की इस विनती को नजरअंदाज कर ट्रेन में सफर करता रहा। दरअसल, वेंडर ने ट्रेन के उस यात्री को खाना बेचा था, और उस यात्री ने लड़के को पैसे नहीं दिए और ट्रेन खुल गई। लड़का ट्रेन के साथ जितना हो सका दौड़ा, बार-बार पैसे माँगता रहा और यात्री पर चिल्लाता रहा, लेकिन उसे पैसे नहीं मिले। आखिरकार, जैसे ही ट्रेन तेज हुई लड़के ने हार मान ली और वह अपनी बेबस नजरों से ट्रेन को जाते देखता रह गया।

यात्री पर फूटा लोगों का गुस्सा

यह वीडियो ट्रेन में ही सफर कर रहे एक यात्री ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। जिसे देख सबकी आँखें नम हो गईं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @india.150crore नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोग बेहद ही भावुक हो गए और उनका गुस्सा उस यात्री पर फूट पड़ा जिसने उस लड़के के पैसे नहीं दिए और ट्रेन से भाग निकला। लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा कि उस यात्री को उसके कर्मों का फल एक दिन जरूर मिलेगा।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "कर्मा कभी नहीं छोड़ता, वह वापसी जरूर करता है और बदला जरूर लेता है। चिंता मत करो लाल।" दूसरे ने लिखा, "जैसा करोगे वैसा भरोगे, कर्म निश्चित रूप से इसका ख्याल रखेगा।" तीसरे ने लिखा, "यह बहुत दुखद है।" चौथे यूजर ने लिखा, "गरुड़ पुराण में ऐसे काम करने वालों के लिए अलग से दंड का प्रावधान है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article