वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (07-NOV-2025): शख्स के साथ पकड़म पकड़ाई खेल रहा था नन्हा हाथी, दिल छू लेगा वायरल हो रहा यह प्यारा वीडियो

आज का वायरल वीडियो (07-NOV-2025) Baby Elephant Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बेबी एलीफेंट अपने केयरटेकर के साथ पकड़म पकड़ाई खेल रहा है। वीडियो में हाथी को छोटे-छोटे कदमों से अपनी सूंड को लहराते हुए केयरटेकर की ओर दौड़ते देखा जा सकता है। यह देख ऐसा लग रहा है जैसे कोई बच्चा अपने दोस्त को पकड़ने के लिए उसके पीछे-पीछे भाग रहा हो।

Image

केयरटेकर के साथ खेलता हाथी (X/@Yoda4ever)

आज का वायरल वीडियो (07-NOV-2025): सोशल मीडिया की दुनिया में जहां हर रोज हमें निगेटिव खबरों से रूबरू होना पड़ता है, वहीं कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो भी हमें देखने को मिल जाते हैं जो सीधे हमारे दिल को छू जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसमें एक नन्हा हाथी अपने केयरटेकर के साथ बचकाना खेल खेलता नजर आ रहा है। हाथी और उसके केयरटेकर का यह वीडियो जिसने भी देखा उसका दिन बन गया।

केयरटेकर के साथ खेलते दिखा हाथी का बच्चा: आज का वायरल वीडियो

वायरल हो रहे आज के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथी अपने केयरटेकर के साथ 'पकड़म-पकड़ाई' खेल रहा है। केयरटेकर और हाथी दोनों के चेहरे पर दोस्ती की खुशी साफ झलक रही है। प्यारा सा हाथी का बच्चा उस शख्स के पीछे-पीछे दौड़ रहा है और उसे पकड़ने की कोशिश कर रहा है, जबकि केयरटेकर हाथी के बच्चे को छेड़ने के लिए उससे दूर भागता नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो देखकर आपके चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जहां छोटा हाथी अपनी सूंड उठाए उस शख्स को पकड़ने की कोशिश करता है और फिर भागता-दौड़ता उसके पास जाने की कोशिश करता है। लेकिन वह शख्स उससे दूर भागते जा रहा है। यह प्यारा वीडियो देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट अपने आप ही आ जा रही है।

वायरल वीडियो ने सबका दिल जीत लिया

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Yoda4ever नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 4 लाख से अधिक लोगों ने देखा और 20 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो में केयरटेकर के साथ खेल रहे हाथी की खुशी और उसका उत्साह देख लोग खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए। इस वीडियो ने सबका दिल जीत लिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article