वायरल न्यूज़

Video: लड़कों की पूरी टोली पर भारी पड़ा एक अकेला कुत्ता, दौड़ा-दौड़ाकर सबको काटा

केवल 30 सेकंड से भी कम समय में एक कुत्ते ने कई युवकों को काट लिया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता तेजी से दौड़ता हुआ युवकों की तरफ आता है और एक-एक करके उन्हें काटने लगता है।

Image

युवक को काटते हुए कुत्ता (X/@gharkekalesh)

हाल ही में एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक कुत्ता कुछ युवकों को काट रहा है। यवक उस कुत्ते से बचने और उसे भगाने की कोशिश करते हैं, मगर वह कुत्ता इतना खतरनाक रूप ले चुका था कि वह मानने को तैयार नहीं था। वह बार-बार युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर काट रहा था।

वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल

वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 22 लाख लोगों ने देखा और 17 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि कुत्ते ने मात्र 30 सेकंड के अंदर कई युवकों पर हमला किया और उन्हें काटने की कोशिश की।

कुत्ता ने युवकों पर किया हमला

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ युवक चौपाल लगाए बैठे आपस में बात कर रहे हैं। पास में ही कुछ भैंसे बंधी हुई थीं। इतने में कुत्ता दौड़ते हुए आता है और अचानक एक युवक की गर्दन पर काट लेता है। युवक कुर्सी से नीचे गिर जाता है। उसके बगल में बैठे युवक पर भी कुत्ता हमला कर देता है। जिसके बाद वे युवक उस कुत्ते को मारने के लिए दौड़ते हैं लेकिन वह भाग जाता है।

लोगों ने कुत्ते को मारने के लिए दौड़ाया

फिर अगले ही पल वह एक अन्य युवक को काट लेता है। जब एक युवक उसे मारने दौड़ता है तो वह उस पर भी हमला कर उसे नीचे गिरा देता है। फिर जो भी लोग वहां मौजूद थे, वे समझ गए कि इस कुत्ते से बचना है तो इसे मारना पड़ेगा। फिर क्या था जिसके हाथ जो लगा लाठी-डंडा, कुर्सी वह उसे लेकर कुत्ते को मारने दौड़ पड़ा और कुत्ता वहां से फरार हो गया। कुत्ते के इस वीडियो को देख ऐसा लग रहा है, जैसे वह पागल हो गया हो।

कुत्तों से बचने के लिए क्या करें

यह वीडियो कब और कहां का है, इस बारे में वीडियो में कोई पुष्टि नहीं हुई है। मगर जहां का भी यह मामला है, बहुत ही खतरनाक है। बता दें कि कुत्तों का काटना इंसानों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। उनसे बचने के लिए कुछ सुरक्षा टिप्स हम आपको बताते हैं। सबसे पहले तो अजनबी कुत्तों के पास आप न जाएं, खासकर अगर वे भौंक रहे हों। कुत्तों से बच्चों को हमेशा दूर ही रखें। दूसरी चीज ये कि अगर कुत्ता आपको काट देता है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और रेबीज की सुई लगवाएं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article