वायरल न्यूज़

शेरों को देखते ही एक्टिव हुई गजराज फैमिली, बच्चों को बचाने के लिए सुरक्षा कवच की तरह गोल घेरा बनाकर खड़े हुए हाथी

Haathiyon ka video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल में एक ही परिवार के कुछ हाथी घूम रहे थे। उनके साथ उनके छोटे-छोटे बच्चे भी थे। अचानक उन्होंने दूर से कुछ शेरों को आते हुए देख लिया। शेर परिवार पर हमला बोल सकते थे, इसलिए पूरा परिवार तुरंत एक साथ आ खड़ा हुआ और बच्चों को बचाने के लिए एक सुरक्षा कवच तैयार कर लिया।

Image

शेरों से निपटने के लिए तैयार खड़े हाथी (X/@sciencegirl)

Jungle Viral Video: जंगल की दुनिया से जुड़े एक से एक वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। जहां कभी कोई जंगली जानवर शिकार करता दिखता है तो कोई खुद को बचाने की जद्दोजहद करता नजर आता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ शेरों से बचने के लिए हाथियों के एक झुंड ने जो किया, वह उनकी समझदारी का जीता-जागता सबूत है। वैसे तो हाथी को जंगल का सबसे समझदार जानवर माना जाता है लेकिन इस वायरल वीडियो को देख आपका विश्वास और भी मजबूत हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:

शेरों से निपटने के लिए तुरंत तैयार हो गया हाथियों का परिवार

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल में कुछ हाथी अपने परिवार के साथ सैर पर निकले थे। तभी कुछ शेरों की चहलकदमी की भनक उन हाथियों को लग जाती है। कुछ ही देर में हाथियों के पास से दो शेर दौड़ते हुए गुजरते हैं। ऐसे में शेरों के हमले से बचने के लिए हाथी एकजुट होकर सबसे पहले तुरंत ही एक गोल घेरा बना लेते हैं और उस घेरे में अपने बच्चों को छुपाकर सुरक्षित कर लेते हैं। फिर उनसे मुकाबला करने के लिए डटकर खड़े हो जाते हैं। मगर अच्छी बात ये रही कि वे दोनों शेर वहां से भागते हुए निकल गए। कोई हमला या फिर शिकार की नौबत नहीं आई। वीडियो में आप शेरों से डरते हुए हाथी के बच्चों को अपने माता-पिता के पीछे छिपते हुए देख सकते हैं।

लाखों लोगों ने देखा यह Video

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @sciencegirl नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वायरल हो रहा यह वीडियो अफ्रीका के जंगल का बताया जा रहा है। यह वीडियो देखकर लगता है कि हाथी कितने समझदार जानवर होते हैं। इंसानों की तरह वे भी अपने बच्चों की रक्षा करने के लिए एकजुट हो जाते हैं और अपनी सूझबूझ से समस्याओं से निपटते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article