बंदरों के शरारत भरे वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक बंदर पहले तो एक महिला का चश्मा छीनकर खुद को बड़ा स्मार्ट समझ रहा था, लेकिन थोड़ी ही देर बाद एक शख्स ने बड़ी ही चतुराई से वह चश्मा बंदर के हाथों से वापस छीन लिया। इस मजेदार वाकये का वीडियो किसी अन्य व्यक्ति ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बंदर और इंसान के बीच हुआ छीना-झपटी का खेल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला सीढ़ियों से चढ़ते हुए जा रही थी। सीढ़ी के ऊपर कुछ बंदर बैठे हुए थे, जिनमें से एक बंदर ने महिला के सिर पर लगे चश्मे को फट से हाथ बढ़ाकर छीन लेिया। बेबस महिला बिना कुछ किए वहां से आगे बढ़ जाती है, लेकिन महिला के पीछे चल रहे शख्स को बंदर की ये हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आती और वह बंदर से चश्मा वापस लेने का फैसला लेता है। जिसके बाद वह शख्स देखता है कि बंदर उस चश्मे को चबाने की कोशिश कर रहा है। तभी शख्स बंदर की ओर झपटता है और उसके हाथ से वह चश्मा वापस छीन लेता है। बंदर के हाथ से पकड़ ढीली होते ही चश्मा अब उस शख्स के हाथों में आ जाता है, जिसके बाद बंदर बेचारा अपना हाथ मलते रह जाता है और चश्मे को गवां बैठता है।
वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स
बंदर वाले इस मजेदार वाकये को सोशल साइट एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 2 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इंसान ने आज बंदर को भी मात दे दिया।" दूसरे ने लिखा, "आज पता चल गया इंसान बंदर से ही बना है।"
