एजुकेशन

SBI PO Mains Result 2026: एसबीआई ने जारी किया मेंस परीक्षा का परिणाम, इस लिंक से करें चेक

SBI PO Mains Result 2026 OUT: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती परीक्षा 2026 के मेन्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

SBI PO मेंस परीक्षा 2026 का परिणाम जारी(Image- AI Generated/Newsroom Verified)

SBI PO Mains Result 2026 Declared: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती परीक्षा 2026 के मेन्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट 15 अक्टूबर 2026 को घोषित किया गया। मेन्स परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जहां आपको अपना नाम रोल नंबर ढूंढना होगा। अगर आप लैपटॉप या कंप्यूटर पर रिजल्ट देख रहे हैं तो आप ctrl+f दबाकर रोल नंबर तुरंत ढूंढ सकते हैं।

इस भर्ती के जरिए देशभर में PO के कुल 1,500 पद भरे जाएंगे। मेंस परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर 2026 को किया गया था। भर्ती का विज्ञापन नंबर CRPD/PO/2026-27/09 है।

SBI PO Mains Result 2026: Key Highlight

विवरणजानकारी
भर्ती का नामSBI प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)
मेन्स रिजल्ट की तारीख15 अक्टूबर 2026
मेन्स परीक्षा12 सितंबर 2026
कुल पद1,500
अगला चरणसाइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू
साइकोमेट्रिक टेस्ट31 अक्टूबर 2026 (संभावित)
ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू18 नवंबर 2026 से
आधिकारिक वेबसाइटsbi.co.in

अगर PDF में आपका रोल नंबर मौजूद है, तो आप भर्ती के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं।

SBI PO Mains Result 2026 How to Check

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

1. सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।

2. वेबसाइट पर Careers सेक्शन खोलें।

3. SBI PO Mains Result 2026 से जुड़ा लिंक खोजें।

4. रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके PDF खोलें।

5. PDF में अपना रोल नंबर सर्च करें।

6. रिजल्ट डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट अपने पास रख ले।

अब आगे क्या होगा?

मेंस में सफल उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के तीसरे चरण में शामिल होना होगा। इसमें साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू शामिल हैं। साइकोमेट्रिक टेस्ट 31 अक्टूबर को संभावित है, जबकि ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू 18 नवंबर 2026 से शुरू होने हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article