वायरल न्यूज़

बहुत ही अच्छी परवरिश हुई है इस चोर की! शख्स के साथ हुई लूटपाट में तो लगा रोने, मनाने के लिए लूटेरे ने वापस कर दिए सारे सामान

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब एक शख्स के साथ लूट हुई तो वह रोने लगा। ऐसे में शख्स को रोते देख लुटेरे का दिल पसीज गया और वह उसके चुराए हुए समान उसे वापस कर देता है।

Image

चोरी का वीडियो आया सामने (X/@MemeCreaker)

सोशल मीडिया पर कई बार हमे ऐसी घटनाएं भी देखने को मिल जाती हैं, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। इस वक्त सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वाकया जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि चोरी करने आए एक चोर ने जब एक शख्स को लूटा तो वह रोने लगा। शख्स को रोते देख चोर का दिल पसीज गया और उसने उस शख्स को मनाने के लिए उसका लूटा हुआ सारा सामान वापस कर दिया।

शख्स के साथ हुई लूट

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी बाइक के साथ खड़ा है। तभी वहां पर बाइक पर सवार होकर दो लूटेरे आ जाते हैं। उनमें से एक के हाथ में पिस्तौल होती है। वह पिस्तौल दिखाकर उस शख्स को लूट लेता है। शख्स के साथ जब लूटपाट की घटना हुई तो वह रोने लगता है। वहीं, लूट करने के बाद चोर जैसे ही भागने को होते हैं, तब तक उनकी नजर उस शख्स पर पड़ जाती है। वे देखते हैं कि शख्स बेचारा रो रहा है।

पसीज गया चोर का दिल

ऐसे में चोर का दिल पसीज जाता है। तब लूट करने वाला चोर उसके पास दौड़कर जाता है और उसे चुप कराता है। वह उस शख्स को मनाने के लिए उसके सारे सामान वापस कर देता है और वहां से चुपचाप चला जाता है। यह नजारा देख ऐसा लगता है जैसे लुटेरे ने सोचा होगा कि, "अरे, इतना ड्रामा तो मैं नहीं झेल पाऊंगा!" ये मजेदार वाकया कब और कहां का है, उसकी जानकारी इस वीडियो में नहीं दी गई है।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @MemeCreaker नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "चोर की परवरिश अच्छे घर से हुई है।" वीडियो पर अब तक कई लोगों के कमेंट्स भी आ चुके हैं। जहां एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "यह व्यक्ति भी इसी तरीके से मजबूर रहा होगा, जब इसे भी किसी ने इसी तरह लूटा होगा।" दूसरे ने लिखा, "इनके काम में बरकत की दुआ भी इन्हें नहीं दे सकते।"

शख्स के साथ हुई लूट

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी बाइक के साथ खड़ा है। तभी वहां पर बाइक पर सवार होकर दो लूटेरे आ जाते हैं। उनमें से एक के हाथ में पिस्तौल होती है। वह पिस्तौल दिखाकर उस शख्स को लूट लेता है। शख्स के साथ जब लूटपाट की घटना हुई तो वह रोने लगता है। वहीं, लूट करने के बाद चोर जैसे ही भागने को होते हैं, तब तक उनकी नजर उस शख्स पर पड़ जाती है। वे देखते हैं कि शख्स बेचारा रो रहा है।

पसीज गया चोर का दिल

ऐसे में चोर का दिल पसीज जाता है। तब लूट करने वाला चोर उसके पास दोड़कर जाता है और उसे चुप कराता है। वह उस शख्स को मनाने के लिए उसके सारे समान वापस कर देता है और वहां से चुपचाप चला जाता है। यह नजारा देख ऐसा लगता है जैसे लूटेरे ने सोचा होगा कि, "अरे, इतना ड्रामा तो मैं नहीं झेल पाऊंगा!" ये मजेदार वाकया कब और कहां का है, उसकी जानकारी इस वीडियो में नहीं दी गई है।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @MemeCreaker नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "चोर की परवरिश अच्छे घर से हुई है।" वीडियो पर अब तक कई लोगों के कमेंट्स भी आ चुके हैं। जहां एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "यह व्यक्ति भी इसी तरीके से मजबूर रहा होगा, जब इसे भी किसी ने इसी तरह लूटा होगा।" दूसरे ने लिखा, "इनके काम में बरकत की दुआ भी इन्हें नहीं दे सकते।"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article