टीवी मसाला

कॉमेडियन Harsh Gujral और Madhur Virli पर साइबर सेल ने लिया एक्शन, कॉमेडी शो में अश्लील बातें बोलना पड़ा भारी

Harsh Gujral and Madhur Virli News: मशहूर कॉमेडियन हर्ष गुजराल और मधुर विरली विवादों में फंस गए हैं। हर्ष और मधुर के खिलाफ साइबर सेल ने समन जारी किया है। आइए आपको मामला बताते हैं।

Image

Harsh Gujral Madhur Virli (photo credit- instagram)

Harsh Gujral and Madhur Virli News: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल (Harsh Gujral) और मधुर विरली (Madhur Virli) विवादों में फंस गए हैं। हर्ष और मधुर अपनी दमदार कॉमेडी के लिए फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। हर्ष बीते दिनों खतरों के खिलाड़ी 15 में भी नजर आए थे, जिस वजह से उनकी पॉपुलैरिटी में रातों रात इजाफा हुआ है, लेकिन अब उनके नाम से भी विवाद जुड़ गया है। हर्ष और मधुर के खिलाफ साइबर सेल ने एक्शन लिया है। दोनों कॉमेडियन को कॉमेडी में अश्लील और आपत्तिजनक बातों का इस्तेमाल करने के मामले में महाराष्ट्र साइबर ने समन भेजा है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: गुल्लू संग लड़ाई में नकुल धुल के सपोर्ट में उतरी Shilpa Shinde, बोलीं- 'सिर्फ धक्का दिया'

    हर्ष गुजराल और मधुर विरली पर साइबर सेल का एक्शन

    हर्ष गुजराल और मधुर विरली का एक शो विवादों में आ गया है। इस शो में कंटेस्टेंट्स और मेहमानों की ओर से की गई बातों को सुनकर लोग भड़क गए हैं, जिस वजह से सोशल मीडिया पर हंगामा शुरू हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद कॉमेडी शो की भाषा और सीमाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं औ इसी हंगामे के बीच एक महिला ने दोनों की शिकायत साइबर सेल में की है और महिला से शिकायत मिलने के बाद ही महाराष्ट्र साइबर ने मामले में कदम उठाते हुए दोनों कॉमेडियन के खिलाफ समन जारी किया है। दोनों कमेडियन्स को 19 अक्टूबर को पूछताछ के लिए साइबर सेल में पेश होने के लिए कहा गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Splitsvilla X6 फेम Sorab Bedi ने डेलनाज दारूवाला संग कोजी फोटोज शेयर कर कंफर्म किया रिश्ता, एज गैप पर हुए ट्रोल

      कई कॉमेडियन के नाम पर विवाद

      बता दें कि ये पहला मामला नहीं है, जब कोई कॉमेडियन भाषा और अश्लील जोक्स की वजह से विवादों में आया है। बीते दिनों ही प्रणित मोरे अपने एक शो के ऑडियंस संग बातचीत की वजह से विवादों में आ गए थे। इस बातचीत में लड़के ने बिरयानी और लड़की का जिक्र किया था, जिस वजह से मामला काफी बढ़ गया था और प्रणित मोरे के खिलाफ बड़ी स्तर पर विरोध हुआ। ये मामला में महिला आयोग की एंट्री तक हो गई थी। वहीं, समय रैना भी अपने शो की वजह से कानूनी पचड़े में फंस गए थे।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article