ऑटो न्यूज़

नए अवतार में आएगी Kia Sonet! बदलेगा डिजाइन, मिलेंगे नए फीचर्स और हाइब्रिड का ऑप्शन

किआ अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Sonet की अगली जेनरेशन पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि Sonet का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल अगले साल यानी 2027 में एंट्री ले सकता है।

Image

Kia Sonet जल्द नए अवतार में लेगी एंट्री

किआ (Kia) अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी Sonet की नई जेनरेशन पर काम कर रही है। इसे भारत में 2027 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। नई Kia Sonet को हाल ही में भारत और दक्षिण कोरिया में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसमें नया डिजाइन, अपडेटेड केबिन और बेहतर सेफ्टी फीचर्स मिलने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 2029 में इसका हाइब्रिड वर्जन भी पेश कर सकती है।

नए डिजाइन में आएगी Kia Sonet

नई Kia Sonet में कंपनी की ‘Opposites United’ डिजाइन फिलॉसफी देखने को मिल सकती है। टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों के अनुसार, SUV में नए विंडो फ्रेम, ढलान वाली रूफलाइन और अपडेटेड C-पिलर डिजाइन मिल सकता है। इसके अलावा, नए ड्यूल-टोन ORVM, चौकोर व्हील आर्च और स्पोर्टी अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं। वेरिएंट के हिसाब से इसमें 17 या 18 इंच के व्हील मिलने की संभावना है।

पीछे की तरफ नई टेललाइट्स, अपडेटेड बूट लिड और नया रियर बंपर मिल सकता है। वहीं, फ्रंट में बड़ी ग्रिल, वर्टिकल LED हेडलैंप और Star Map LED DRLs दिए जाने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी आधिकारिक डिजाइन की पुष्टि नहीं की है।

इंटीरियर और फीचर्स में होंगे बदलाव

नई Sonet के केबिन में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए दो 12.3 इंच की स्क्रीन वाला कर्व्ड डिस्प्ले सेटअप मिल सकता है। इसके अलावा, नया मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, अपडेटेड AC कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, बेहतर साउंड सिस्टम और मेमोरी फंक्शन वाली 10-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलने की संभावना है। कंपनी केबिन में रिसाइकिल किए गए फैब्रिक और पर्यावरण के अनुकूल मटेरियल का इस्तेमाल भी कर सकती है।

सेफ्टी के लिए मिल सकता है Level 2 ADAS

मौजूदा Kia Sonet में Level 1 ADAS के साथ 10 ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स मिलते हैं। नए जेनरेशन मॉडल में Level 2 ADAS मिलने की उम्मीद है, जिससे ड्राइविंग के दौरान ज्यादा सहायता मिल सकती है। इसके अलावा, SUV में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स के साथ बेहतर स्ट्रक्चर मिलने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे नए K1 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है।

2029 में आ सकता है हाइब्रिड मॉडल

नई Kia Sonet के 2027 में मौजूदा इंजन विकल्पों के साथ आने की उम्मीद है। वहीं, हाइब्रिड मॉडल 2029 में पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका कंबाइन्ड पावर आउटपुट करीब 140 PS हो सकता है। हालांकि, इंजन, माइलेज और लॉन्च टाइमलाइन की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article