देश

'रिजिम चेंज के लिए बांग्लादेश से प्रेरणा, इनका एक ही एजेंडा...', CJP प्रदर्शन और विपक्ष को लेकर राजनाथ सिंह ने क्या-क्या कहा?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान CJP प्रदर्शन और विपक्ष की राजनीति को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष देश के युवाओं को मोहरा बनाकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग खुले तौर पर सरकार को गिराने की बात कर रहे हैं। उनके मुताबिक, इससे यह स्पष्ट होता है कि उनका एजेंडा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करना और देश में अशांति फैलाना है।

Image

राजनाथ सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विपक्ष पर साधा निशाना। ANI

Photo : ANI

Rajnath Singh On CJP Protest: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश के मौजूदा हालात और विपक्षी पार्टियों के दावों पर अपनी बातें रखी। उन्होंने कहा कि विपक्ष देश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहती है। हालांकि, उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कहा कि विपक्ष देश के युवाओं को मोहरा बनाकर राजनीति कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलकर 'रिजिम चेंज' (सत्ता परिवर्तन) की बातें कर रहे हैं और इसके लिए बांग्लादेश से प्रेरणा लेने का जिक्र कर रहे हैं।

'देश का माहौल बिगाड़ना इन लोगों का एजेंडा'

राजनाथ सिंह ने कहा, "विपक्ष जिस तरह से 'रिजिम चेंज' और सरकार गिराने जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है, उससे साफ जाहिर होता है कि उनकी यह लड़ाई चुनाव सुधार या एसआईआर (SIR) के लिए नहीं है। उनका एकमात्र एजेंडा देश में आग लगाना और माहौल बिगाड़ना है।"

उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग खुले तौर पर सरकार को गिराने की बात कर रहे हैं। उनके मुताबिक, इससे यह स्पष्ट होता है कि उनका एजेंडा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करना और देश में अशांति फैलाना है।

'एसआईआर और ज्ञानेश कुमार का मुद्दा नहीं है असली लड़ाई'

राजनाथ सिंह ने कहा कि यह संघर्ष न तो चुनाव सुधार के लिए है, न ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) या मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे तक सीमित है। उन्होंने दावा किया कि इसके पीछे देश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की चिंता नहीं, बल्कि अराजकता पैदा करके सत्ता हासिल करने की मंशा है।

रक्षा मंत्री के मुताबिक, युवाओं को राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत अपनी बात रखने के बजाय सरकार को गिराने और देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें