वायरल न्यूज़

Viral Video: भैंसों के झुंड में जा घुसा शेर, पल भर में दिखा दी जंगल के राजा की असली ताकत

सोशल मीडिया पर इस समय एक रोमांचक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि शेर कैसे अपने शिकार को टारगेट कर हमला करता है। शेर सीधे भैंसों के झुंड के बीच घुसकर एक भैंस पर हमला कर देता है और फिर उसे नीचे गिराने की कोशिश करने लग जाता है।

Image

देखें शेर ने कैसे भैंसों के झुंड पर हमला किया (फोटो: X/@NatureNexus4321)

सोशल मीडिया पर अकसर जानवरों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस समय भी एक वीडियो जो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। शेर को यूंही नहीं जंगल का राजा कहा जाता है। शेर की पहचान ही है बेखौफ और निडर। शेरों की गिनती सिर्फ खतरनाक जानवरों में ही नहीं होती बल्कि सबसे ताकतवर जानवरों में भी की जाती है। अगर उसे कोई शिकार करना है, तो वह करके ही रहता है। भले ही उसे झुंड में घुसना पड़े।

आमतौर पर माना जाता है कि जब जानवर झुंड में होते हैं तो कोई शिकारी जानवर उनका शिकार करने से पहले 10 बार सोचता है, लेकिन शेर के केस में ऐसा नहीं है। शेर अकेला ही झुंड में भी अटैक कर देता है। सोशल मीडिया पर इस समय एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शेर अपनी जान जोखिम में डालकर भैंसों के झुंड में घुस जाता है। इसके आगे वीडियो में जो होता है उसे देखने के बाद हर किसी की सांसे थम सी जाती हैं।

इंटरनेट यूजर्स ने किए कई कमेंट्स

शेर भैंसों के झुंड पर अटैक कर देता है। जिसमें यह भैंस का गला ही पकड़ लेता है और तब तक नीचे गिराने की कोशिश करता है। जब तक भैंस नीचे गिर नहीं जाता। वीडियो के शुरू में आप देखेंगे कि भैंस शेर से खुद को छुड़ाने की खूब कोशिश करता है। एक समय ऐसा लगता है कि इसको कामयाबी मिल ही जाएगी। पर शेर तो शेर है। भला कैसे इसको हल्के में लिया जा सकता है। भैंस अंत में हार मान ही जाता है और बाद में शेर उस पर पूरी तरह से हावी हो जाता है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर @NatureNexus4321 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "यह एक युवा नर शेर है, मेरा अंदाजा है कि यह तीन-चार साल का होगा। शायद खानाबदोश होगा और खुद शिकार करके अपना पेट पालता होगा। शाबाश, लड़के।", दूसरे ने लिखा: "वे मदद क्यों नहीं कर रहे हैं?" इस वीडियो को अब तक 88 हजार से ज्यादा बार लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article