वायरल न्यूज़

इस लड़के के सामने तो यमराज भी मांगने लगेंगे पानी! विशालकाय मगरमच्छ को सीट पर बांधकर दौड़ाई बाइक

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक लड़का अपनी बाइक पर विशालकाय मगरमच्छ को बैठाकर अपनी बाइक को तेज रफ्तार से दौड़ा रहा है।

Image

मगरमच्छ की पीठ पर बैठा शख्स (X/@Mv__Rebel)

कई लोग इस धरती पर ऐसे भी हैं, जिन्हें डर बिल्कुल भी नहीं लगता। इनके सामने तो मौत भी आकर खड़ी हो जाए तो उससे डरने के बजाय उसे ही मुंह चिढ़ाने लगेंगे। ऐसे ही एक लड़के का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उसकी निडरता को देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं।

मगरमच्छ को सीट पर बांधकर दौड़ाई बाइक

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपनी बाइक पर मगरमच्छ को सीट पर बांधकर उस पर बैठा हुआ है और उस बाइक को खूब दौड़ा रहा है। लड़के को बिल्कुल भी डर नहीं लग रहा है। लड़के के दोस्त अपने कैमरे में इस खतरनाक स्टंट को कैद करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Mv__Rebel नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो को देख लोग हैरान होने के साथ-साथ हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं।

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "भाई, बाइक का इंजन बंद हो गया तो मगरमच्छ खुद ही दौड़ाएगा।" दूसरे ने लिखा, "अगली बार हाथी को बैठाकर बाइक चलाने के लिए ट्राई करो।" तीसरे ने लिखा, "ये देखकर मेरा दिल धक-धक कर रहा है। क्या ये रियल है या एडिटेड? अगर रियल है तो हीरो बनाओ इसे!" चौथे ने लिखा, "बिहार में ऐसा ही होता है! बाइक पर सब कुछ लोड कर लो, मगरमच्छ भी।"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article