विदेश के लोगों के मुंह से हिंदी सुनना हम सबके भारतीयों के लिए एक अचंभे जैसा है। हाल में ऐसे ही एक विदेशी शख्स का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हिंदी गाना "न जाने कहां दिल खो गया..." गा रहा है। विदेशी शख्स की हिंदी सुर सुनने के बाद लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इतनी हिंदी में तो इसका अब तक भारत का आधार कार्ड बन जाना चाहिए था।
ये भी पढ़ें:
विदेशी शख्स ने गाया बॉलीवुड का गाना
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक विदेशी शख्स अपनी कार चला रहा है। उसके कार के अंदर हिंदी गाना "न जाने कहां दिल खो गया..." बज रहा है। वह विदेशी शख्स तेज आवाज में उस गाने की पंक्तियों को अपने सुर में दोहरा रहा है। वीडियो में उसे इस गाने पर झूमते हुए भी देखा जा सकता है। वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो पर अपना खूब प्यार बरसा रहे हैं।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 20 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इस पर लाइक्स और कमेंट्स किए हैं। जैसे वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "ये गोरा कुछ ज्यादा ही भारतीय है।" दूसरे ने लिखा, "वाह भाई! सुनकर मजा आ गया, तुम्हें जल्द ही भारतीय बनाया जाएगा।" तीसरे ने लिखा, "सरकार जल्द से जल्द इसका आधार कार्ड बनवाए।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
