क्रिकेट

IND-W vs ZIM-W 3rd T20: अब जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में 'क्लीन स्वीप' के इरादे से उतरेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम

India Women vs Zimbabwe Women 3rd T20I: भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच बुधवार को खेले जाने वाले टी20 सीरीज के तीसरे व अंतिम मुकाबले में 2-0 से आगे चल रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम जीत दर्ज करके क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

Image

क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम (X/BCCI Women)

IND-W vs ZIM-W 3rd T20: टी20 में क्लीन स्वीप करने वाली भारतीय टीम अपना विजय अभियान जारी रखकर जिम्बाब्वे के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले तीसरे और अंतिम महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भी इसे दोहराने की कोशिश करेगी। पहले दो मैचों में जीत के बाद भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अब उसका लक्ष्य क्लीन स्वीप करना होगा, जो टी20 सीरीज में 3-0 की जीत के बाद एक और बड़ी उपलब्धि होगी। अंतिम टी20 मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा।

भारत को पहले दो वनडे मैच में किसी तरह की खास चुनौती नहीं मिली। पहले मैच में प्रतिका रावल के नाबाद शतक और श्री चरणी के चार विकेट की बदौलत भारत ने नौ विकेट से जीत हासिल की। दूसरे मैच में हरमनप्रीत कौर के 126 और दीप्ति शर्मा के नाबाद 106 रन की मदद से भारत ने छह विकेट पर 328 रन बनाए।

बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने जिम्बाब्वे को 207 रन पर आउट कर दिया और 121 रन की बड़ी जीत हासिल की। स्मृति मंधाना ने पूर्णकालिक कप्तान बनने के बाद टीम को अच्छी सफलता दिलाई है लेकिन वह बल्लेबाजी में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। ऐसे में वह अंतिम मैच में बड़ी पारी खेलने के लिए प्रतिबद्ध होंगी। पहले मैच में उन्होंने 32 रन बनाए जबकि दूसरे मैच में वह खाता भी नहीं खोल पाई।

प्रतिका ने पहले मैच में शतक और दूसरे मैच में शानदार 61 रन बनाकर सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी जगह पक्की कर दी है। प्रतिका के पारी की शुरुआत करने के कारण शेफाली वर्मा को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा लेकिन उन्होंने अपनी इस नहीं भूमिका में भी अच्छा प्रदर्शन किया। शेफाली ने पहले मैच में सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाए।

भारतीय टीम के लिए सबसे सकारात्मक पहलू हालांकि पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार फॉर्म रही है। इस सीनियर बल्लेबाज ने दूसरे वनडे में शतक जड़कर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। भारतीय गेंदबाजों ने भी अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन जिम्बाब्वे जैसी निचली रैंकिंग वाली टीम के खिलाफ वह इससे भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे।

पहले वनडे में श्री चरणी ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती हुई 30 रन देकर चार विकेट लिए थे जबकि दूसरे वनडे में बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने चार और दीप्ति ने तीन विकेट हासिल किए। जिम्बाब्वे के लिए तीसरा वनडे मैच भारत के सामने कड़ी चुनौती पेश करने का आखिरी मौका है। भारत के गेंदबाजों सामने उसके बल्लेबाज बड़ी साझेदारियां बनाने में नाकाम रहे हैं। उसके गेंदबाज भी भारतीय बल्लेबाजों को खास परेशान नहीं कर पाए हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उप-कप्तान), हरमनप्रीत कौर, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, तेजल हसब्निस, प्रतिका रावल, सयाली सतघरे, शेफाली वर्मा, क्रांति गौड़, जिन्तिमणि कलिता, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा।

जिम्बाब्वे: जोसेफिन नकोमो (कप्तान), चिएद्ज़ा धुरुरू (विकेटकीपर), शार्ने मेयर्स, मोडेस्टर मुपाचिक्वा, बिलव्ड बिज़ा, न्याशा ग्वानज़ुरा, मिशेल मावुंगा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, केलिस नधलोवु, ओलिन्दर चारे, कुदज़ई चिगोरा, फ्रांसिस्का चिपारे, तेंडाई मकुशा, लोरिन फिरी, नोमवेलो सिबांडा।

(भाषा)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article