एजुकेशन

UPSC GEO Scientist Exam Date 2027: जारी हुआ यूपीएससी जियो साइंटिस्ट एग्जाम का शेड्यूल, यहां देखें प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख

UPSC GEO Scientist Exam Date, Schedule 2026 Announced: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भू वैज्ञानिक या संयुक्त भू वैज्ञानिक प्रीलिम्स परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं। प्रीलिम्स परीक्षा 10 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी।

Image

UPSC GEO Scientist Exam Date 2026: यहां देखें यूपीएससी जियो साइंटिस्ट परीक्षा का शेड्यूल

UPSC GEO Scientist Exam Date, Schedule 2027 Announced: यूपीएससी जियो साइंटिस्ट भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPSC GEO Scientist Exam Date) खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भू वैज्ञानिक या संयुक्त भू वैज्ञानिक प्रीलिम्स परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

UPSC GEO Scientist Prelims Exam Date: कब होगी यूपीएससी जीईओ प्रीलिम्स परीक्षा

बता दें यूपीएससी जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा 10 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11 बजकर 30 मिनट तक निर्धारित होगी। जबकि दूसरे शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित किए जाएंगे।

UPSC GEO Scientist Exam Date, Schedule 2026

UPSC GEO Scientist Exam Date, Schedule 2026

UPSC GEO Scientist Mains Exam Date: कब होगी यूपीएससी जीईओ मुख्य परीक्षा

वहीं मेन्स परीक्षा की बात करें तो प्रीलिम्स में सफल होने वाले अभ्यर्थी मेन्स की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। यूपीएससी जीईओ मुख्य परीक्षा 19 और 20 जून 2027 को होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 127 पदों पर उम्मीदवारों को चयनित किया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए एग्जाम का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

UPSC GEO Scientist Exam Schedule 2027: यहां देखें एग्जाम का पूरा शेड्यूल

  • सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPSC GEO Scientist Exam Date, Schedule 2027 लिंक पर क्लिक करें।
  • एग्जाम का शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UPSC Combined Geo-Scientist (Preliminary) Examination 2027: Direct Link

यहां आप यूपीएससी जियो साइंटिस्ट भर्ती परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं। परीक्षाएं इसी एग्जाम डेट के आधार पर आयोजित की जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article