वायरल न्यूज़

Video: 76 साल की उम्र में लगाया भारत का सबसे ऊंचा बंजी जंप, छलांग से पहले किया ऐसा डांस कि जीत लिया सबका दिल

76 साल के बुजुर्ग ने भारत का सबसे ऊंचा बंजी जंप लगाकर सबको हैरान कर दिया। छलांग से पहले उनके शानदार डांस और जोश से भरे अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

76 साल के बुजुर्ग ने भारत के सबसे ऊंचे बंजी जंप से लगाई छलांग (Instagram/@sid_and_the_trails)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग खूब मोटिवेट हो रहे हैं। दरअसल, इस वायरल वीडियो में 76 साल के एक बुजुर्ग भारत के सबसे ऊंचे बंजी जंप का रोमांच लेते नजर आते हैं लेकिन सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान उनकी छलांग नहीं, बल्कि जंप से पहले किया गया उनका शानदार डांस खींच रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

पहले डांस किया फिर लगा दिया छलांग

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि बंजी जंप के लिए 76 साल के बुजुर्ग तैयार खड़े हैं। आमतौर पर इस ऊंचाई से छलांग लगाने से पहले लोग घबराए हुए दिखाई देते हैं, लेकिन इस बुजुर्ग का अंदाज बिल्कुल अलग है। इस दौरान वह पूरे जोश के साथ मुस्कुराते हुए खुशी से डांस करते नजर आते हैं। उनके चेहरे की मुस्कान देखकर साफ पता चलता है कि वह इस पल का पूरा आनंद ले रहे हैं। कुछ सेकंड बाद वह बिना किसी डर के भारत के सबसे ऊंचे बंजी जंप से छलांग लगा देते हैं। उनका यह साहस देखकर वहां मौजूद लोग भी तालियां बजाने लगते हैं।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर यह वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसे पसंद कर रहे हैं। वीडियो देखने वाले लोग कह रहे हैं कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। अगर मन में हिम्मत और कुछ नया करने का जुनून हो, तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है। 76 साल की उम्र में इतना बड़ा एडवेंचर करना हर किसी के बस की बात नहीं है। सोशल मीडिया यूजर्स इस बुजुर्ग की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यही है जिंदगी जीने का असली तरीका।" दूसरे ने कहा, "इतनी उम्र में इतना जोश देखकर दिल खुश हो गया।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "आज के युवाओं को इनसे सीख लेनी चाहिए कि जिंदगी को खुलकर कैसे जीते हैं।"

बंजी जंपिंग के दौरान क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए

  • बंजी जंपिंग रोमांच के लिए आजकल खूब ट्रेंडिंग में है। इस दौरान लोगों को कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। लोगों से अगर जरा सी भी चूक हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। तो चलिए जान लेते हैं कि बंजी जंपिंग के दौरान हमें क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।
  • सबसे पहले तो बंजी जंपिंग के लिए सबसे जरूरी है कि हमें किसी प्रमाणित और अनुभवी ऑपरेटर के गाइडेंस में बंजी जंपिंग करनी चाहिए।
  • इंस्ट्रक्टर के सभी निर्देशों को ध्यान से सुनना और उनका कड़ाई से पालन करना चाहिए।
  • जंप से पहले अपना मेडिकल टेस्ट जरूर कराएं, इसके अलावा छलांग लगाने से 2-3 घंटे पहले ही कुछ हल्का-फुल्का खा लें। इस दौरान भारी खाना ना खाएं नहीं तो आपको उल्टी या फिर घबराहट हो सकती है।
  • साथ ही नशे में बंजी जंपिंग बिल्कुल भी न करें। जंप के दौरान ढीले कपड़े पहनने से बचे। इस वक्त शरीर से चिपके हुए कपड़े पहने। इसके अलावा जंपिंग के दौरान हमेशा लेस वाले स्पोर्ट्स शूज पहनें जो पैरों में मजबूती से फिट हों। चप्पल, सैंडल या ऊंची हील्स पहनकर जंप न करें।
  • जंप करते समय बिल्कुल भी ना डरें, अगर बहुत डर लगे तो कूदने से साफ मना कर दें। कूदते समये सही पोजिशन में रहकर कूदें और इंस्ट्रक्टर की बातों को हमेशा ध्यान से सुनें। कूदने से पहले उसके सिग्नल का इंतजार करें, जब वह सिग्नल दे तभी कूदें।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article