2100 Year Old Lady Dai Mummy: दुनिया कितनी निराली है, इसके बारे में कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। ऐसे में चाइना से एक न्यूज सामने आई है, जिसके बारे में सुनने के बाद आपको उस पर यकीन ही नहीं होगा कि आखिर ऐसा कैसा हो सकता है। दरअसल, चाइना में एक 2100 साल पुरानी ममी रखी हुई है, जो हाथ-पांव और शरीर के बाकी हिस्से भी काफी सुरक्षित है। ऐसे में इस ममी को देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।
हालांकि, बात जब भी ममी की जाती है तो सबसे पहला नंबर मिस्र का ही आता है लेकिन इस मामले में आज भी चीनी किसी से कम नहीं है। यहां आपको दुनिया के सबसे सुरक्षित ममी देखने को मिल जाएंगे। शायद इसका कारण इस पर लगा हुआ लेप हो सकता है। ऐसा कहा जाता है कि चाइना के रसायन काफी अच्छे होते हैं, जिसके चलते ममी सदियों तक सुरक्षित रहती हैं। वैसे आज हम जिस ममी के बारे में बात करने जा रहे हैं, वह 178 से 145 बीसी तक की है।
2100 साल पुरानी संरक्षित ममी की तस्वीर वायरल
इस हिसाब से देखा जाए तो यह ममी करीब 2100 साल पुरानी हो गई है। इस ममी के बारे में आपको एक खास जानकारी दे देते हैं और इस ममी का नाम 'द लेडी ऑफ दाई' है, जिसे 'शिन झूई' के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि यह ममी पश्चिमी हान राजवंश की है, जो अब तक का सबसे अधिक संरक्षित है। हालांकि, ये कैसे संभव हो सका, इस बारे में दुनिया के वैज्ञानिक आज भी अचंभित है। वहीं, सोशल मीडिया पर ममी की तस्वीर भी काफी वायरल हो रही है।
