शहर

बारामूला में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, पॉलीथिन में लिपटे 3 जिंदा ग्रेनेड बरामद

बारामूला जिले के दुरहामा इलाके में पॉलीथिन बैग में लिपटे मिले तीन ग्रेनेड मिले, जिन्हें सुरक्षा बलों ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

Image

बारामूला के दुरहामा में मिले तीन ग्रेनेड

Photo : ANI

Baramulla News: जम्मू-कश्मीर के उत्तरी कश्मीर स्थित बारामूला जिले के दुरहामा इलाके में सुरक्षा बलों को तीन ग्रेनेड मिले। जिन्हें सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, ये ग्रेनेड एक पॉलीथिन बैग में लिपटे हुए मिले थे। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब कुछ दिन पहले ही पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक अन्य कार्रवाई में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए थे।

तंगमर्ग के जंगल से भी मिले थे दो हैंड ग्रेनेड

यह बरामदगी बारामूला पुलिस द्वारा कुछ दिन पहले तंगमर्ग के बदरकूट जंगल क्षेत्र से एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद कुछ दिनों बाद सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बदरकोट, तंगमर्ग निवासी गुलाम जीलानी रेशी के रूप में हुई है। यह कार्रवाई बारामूला पुलिस ने बीएसएफ की सीआईसीटी फील्ड यूनिट, 2 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ के साथ मिलकर की थी। सुरक्षा बलों ने जंगल क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन पेट्रोलिंग के दौरान यह अभियान चलाया था। पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान गिरफ्तार व्यक्ति के कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ। इसके बाद उसकी निशानदेही पर सुरक्षा बलों ने जंगल में छिपाकर रखा गया एक और हैंड ग्रेनेड बरामद किया।

विस्फोटकों के स्रोत और संभावित संबंधों की जांच

इस मामले में तंगमर्ग पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस बरामद विस्फोटकों के स्रोत, उनके इस्तेमाल के मकसद और किसी संभावित संबंध की जांच कर रही है। बारामूला पुलिस ने इलाके में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। साथ ही, अभियान में शामिल सभी सुरक्षा बलों के आपसी तालमेल और प्रयासों की सराहना की है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article