Elephant Video: गर्मी से बचने के लिए हाथी का अनोखा अंदाज, पाइप लेकर खुद से नहाने लगे गजराज

Elephant Viral Video: देश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इंसान से लेकर जानवर तक गर्मी से परेशान हैं। आलम ये है कि चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। ऐसे में तपती गर्मी से बचने के लिए एक हाथी ने जो किया, उसने लोगों का दिल जीत लिया। गजराज खुद से पाइप लेकर नहाने लगे। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह हाथी ठंडे-ठंडे पानी से नहा रहा है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। कई लोग तो हाथी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited