Wildlife Video: रात के अंधेरे में मगरमच्छ ने किया तेंदुए का शिकार, कैमरे में कैद हुआ शॉकिंग नजारा

Crocodile Leopard Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से एक खतरनाक वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो काफी दिलदहलाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ नजारे काफी क्यूट भी होते हैं। लेकिन, एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके छक्के छूट जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में मगरमच्छ तेंदुए का शिकार कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं रात के अंधेरे में 'समंदर का सिकंदर' तेंदुए को जबड़े में जकड़ रखा है। इतना ही नहीं मगरमच्छ उसे घसीटते हुए पानी की तरफ ले जा रहा है। रोंगटे खड़े कर देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited