News Ki Pathshala: विदेशी मदद से सत्ता परिवर्तन, राहुल 'सपना' देख रहे! | Episode 154

Times Now Digital

Updated Nov 16, 2026, 00:00 IST

News Ki Pathshala: तेलंगाना के हैदराबाद में जारी कांग्रेस की भारत समिट 2026 के आखिरी दिन उस समय सियासी विवाद गहरा गया, जब इटली के एक नेता ने 'वोट चोर-गद्दी छोड़' का नारा लगाया. इधर, बीजेपी ने राहुल गांधी को इस मुद्दे पर घेरते हुए, अराजकता फैलाने की कोशिश करार दिया. 14 नवंबर को इटली के नेता जियाकोमो ने सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने 'वोट-चोर गद्दी छोड़' का नारा लगाया. जियाकोमो फिलिबेक यूरोपीय सोशलिस्ट पार्टी के महासचिव हैं. इसे लेकर अमित शाह ने भी राहुल गांधी पर जबरदस्त प्रहार किया है. देखिए पूरी खबर न्यूज की पाठशाला के एपिसोड 154 में..