Dhindora 2 Trailer: Bhuvan Bam ने ले लिए बीयरबाइसेप्स के मजे, देखें वीडियो

Times Now Digital

Updated Nov 13, 2026, 18:16 IST

Dhindora 2 Trailer: भुवन बम ने अपनी सफल सीरीज ढिंढोरा के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसका सभी को इंतजार था। भुवन इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज करेंगे, जिसका आधिकारिक ऐलान ट्रेलर के साथ ही किया गया है। अगर ढिंढोरा 2 के ट्रेलर की बात करें तो ये बताता है कि इस बार टीटू मामा दर्शकों को अपने गांव ले जाएंगे, जहां वो ऐसी मुसीबत में पड़ जाएंगे, जिससे निकलना लगभग मुश्किल है। इश्क और गांववालों के बीच में टीटू मामा की जिंदगी ऐसी फंसेगी कि दर्शकों की हंसी नहीं रुकेगी। ढिंढोरा 2 में भुवन बन अपने सभी फेमस किरदार प्ले करेंगे, जिन्हें देखना दर्शक पसंद करते हैं।