News Ki Pathshala | Akhilesh Yadav की 'चुनावी भक्ति' मे छिपी, वोट की शक्ति!

Times Now Digital

Updated Nov 15, 2026, 00:03 IST

News Ki Pathshala | Episode-153 | Uttar Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2027 से पहले Ayodhya एक बार फिर सियासत के केंद्र में है। Samajwadi Party प्रमुख Akhilesh Yadav के 12 दिसंबर को परिवार के साथ राम मंदिर दर्शन के प्रस्तावित कार्यक्रम ने BJP और SP के बीच राजनीतिक बहस तेज कर दी है। BJP लगातार 1990 में कारसेवकों पर हुई पुलिस फायरिंग का मुद्दा उठाकर Akhilesh Yadav और Samajwadi Party को घेर रही है। वहीं Akhilesh Yadav ने राम मंदिर जाने के अपने फैसले का ऐलान किया है और BJP पर भी मंदिर से जुड़े चंदे के कथित विवाद को लेकर सवाल उठाए हैं। इस बीच Ayodhya के संतों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। कुछ संतों ने Akhilesh से 1990 की घटना पर माफी मांगने की मांग की है, जबकि कुछ का कहना है कि भगवान के दर्शन के लिए आने वाले किसी भी व्यक्ति का स्वागत होना चाहिए।