News Ki Pathshala : बैलेट से 2029 का चुनाव हुआ तो किसका पलड़ा भारी ?

Times Now Digital

Updated Oct 29, 2026, 23:24 IST

News Ki Pathshala : उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में एमएलसी चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। चारों राज्यों की 28 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी सबसे ज्यादा सीटें जीतने में सफल रही, जबकि कांग्रेस के खाते में केवल एक सीट आई। इस परिणाम को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि, बीजेपी को भी कुछ अहम सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की शिक्षक सीट और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के संसदीय क्षेत्र नागपुर की स्नातक सीट पर बीजेपी जीत दर्ज नहीं कर सकी। ऐसे में इन चुनावी नतीजों के क्या हैं सियासी मायने?