Ganesh Dust to Stardust Trailer: झोपड़पट्टी के लड़के ने देखा कोरियोग्राफर बनने का ख्वाब

Rahul Sharma

Updated Oct 13, 2026, 17:36 IST

Ganesh Dust to Stardust Trailer: भारतीय सिनेमा को मशहूर कोरियोग्राफर्स में से एक गणेश आचार्य की नई फिल्म गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे कमाल का रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में गणेश आचार्य झोपड़पट्टी में रहने वाले एक ऐसे लड़के की कहानी दिखाएंगे, जो फिल्मी कोरियोग्राफर बनने का सपना देखता है और गरीबी से लड़ते हुए उसे पूरा भी करता है। ये फिल्म कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की जिंदगी से ही प्रेरित है, जिसे उन्होंने फिल्मी ताने-बाने में बुना है। फिल्म गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट को फिल्मी सितारों का भी जमकर सपोर्ट मिल रहा है।