Udta Teer Trailer: पाकिस्तानी जासूस Ayushmann Khurrana बने पक्के हिन्दुस्तानी

Rahul Sharma

Updated Oct 13, 2026, 17:27 IST

Udta Teer Trailer: आयुष्मान खुराना की कॉमेडी मूवी उड़ता तीर का सेकेंड ट्रेलर दर्शकों के सामने है, जिसमें आयुष्मान खुराना पाकिस्तानी जासूस के रूप में नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान से भारत आया ये जासूस याद्दाश्त खो चुका है, जिसके बाद इसका दिल हिन्दुस्तान के लिए धड़कने लगा है। मेकर्स ने बहुत ही अलग कॉन्सेप्ट बनाया है, जिसकी तुलना लोग धुरंधर से कर रहे हैं। फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह भारतीय जासूस होते हैं जो पाकिस्तान जाते हैं, जबकि उड़ता तीर में उल्टा है। जहां धुरंधर एक सीरियस एक्शन मूवी थी, वहीं उड़ता तीर एक कॉमेडी ड्रामा है। वैसे आपको फिल्म उड़ता तीर का ट्रेलर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।