YRKKH: श्रुति पंवार ने बयां किया शहजादा को निकालने का आंखों-देखी हाल, बोलीं- हम हैरान थे...
टीवी के चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने इन दिनों शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे के कारण खूब सुर्खियां बटोरी हैं। दरअसल, शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को मेकर्स द्वारा अचानक ही बाहर निकाल दिया गया। उनकी जगह रोहित पुरोहित और गर्विदा साधवानी ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में बतौर अरमान और रूही एंट्री की। इस मामले पर अब टीवी एक्ट्रेस श्रुति पंवार ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने टेली टॉक संग बातचीत के दौरान आंखों-देखी हाल बयां किया। श्रुति पंवार ने बताया कि राजन शाही अचानक मीटिंग करने आए। पहले तो उन्होंने शो के अपकमिंग ट्विस्ट के बारे में बात की और फिर अचानक शहजादा से कहा कि हमें तुम्हारी जरूरत अब नहीं है।
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited













