अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल की इन दिनों हर ओर चर्चा हो रही है क्योंकि इसमें आधी इंडस्ट्री काम कर रही है। फिल्म वेलकम टू जंगल जल्द ही दर्शकों को सिनेमाघरों में गुदगुदाएगी, जिससे पहले मेकर्स इसे जमकर प्रमोट कर रहे हैं। कुछ देर पहले ही टाइम्स म्यूजिक ने फिल्म वेलकम टू द जंगल का नया गाना दीवाने हैं रिलीज किया है, जिसमें अक्षय कुमार पूरी स्टारकास्ट के साथ जमकर मस्ती करे दिख रहे हैं। आपको फिल्म वेलकम टू द जंगल का नया गाना कैसा लगा हमें कमेंट में जरूर बताएं।