Adults Wrong Hai Song: ‘लिटिल थॉमस’ का नया गाना हुआ रिलीज, बच्चों की मासूमियत पर फिदा हुए लोग

Kumar Sarash

Updated Oct 6, 2026, 14:02 IST

Adults Wrong Hai: बचपन की मासूमियत, सवाल और अपनी ही दुनिया में खोए रहने की आदत को फिल्म ‘लिटिल थॉमस’ पर्दे पर लेकर आ रही है। गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल स्टारर इस फिल्म का दूसरा गाना 'एडल्ट्स रॉंग है' रिलीज हो गया है। जुंगली म्यूजिक पर रिलीज हुआ यह गाना सात साल के थॉमस की मजेदार सोच और उसकी जिज्ञासा दिखाता है। गाने में थॉमस बच्चों की दुनिया में आने को लेकर सवाल करता है और बड़ों के उलझे जवाबों से परेशान होकर मान लेता है कि बड़े गलत हैं। ये गाना यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। बताते चलें कि फिल्म ‘लिटिल थॉमस’ 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।