Phata Patakha: यामी गौतम ने जॉम्बीज संग किया धमाकेदार डांस, रिलीज हुआ नया गाना

Kumar Sarash

Updated Oct 6, 2026, 14:24 IST

Nayi Naveli Song: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ का अच्छा खासा बज बना हुआ है। ये फिल्म दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। ट्रेलर में एक्ट्रेस का बिल्कुल अलग और नया अंदाज देखने को मिला था और अब फिल्म का नया गाना ‘फटा पटाखा’ भी रिलीज हो गया है। गाने में यामी जॉम्बी के साथ जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। धमाकेदार बीट्स और मजेदार विजुअल्स से भरपूर यह गाना एक अलग ही माहौल बनाता है। ‘फटा पटाखा’ को मधुबंती बागची ने गाया है, जबकि संगीत जीवी प्रकाश कुमार और बोल वायु ने लिखे हैं। बताते चलें कि यामी गौतम की फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज होने वाली है।