'बाहुबली: द एपिक' का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, मिनटों में हुआ वायरल

Abhay

Updated Oct 25, 2025, 14:15 IST

एसएस राजामौली (S. S. Rajamouli) की 'बाहुबली: द एपिक' (Baahubali: The Epic) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ये ट्रेलर काफ पसंद किया जा रहा है। ये 2015 की 'बाहुबली: द बिगिनिंग' (Baahubali: The Beginning) और 2017 की 'बाहुबली 2: द कंक्लूजन' (Baahubali 2: The Conclusion) का री-एडिटेड, रीमास्टर्ड वर्जन है। ट्रेलर में प्रभास (Prabhas), राणा दग्गुबाटी (Rana Daggubati) समेत कई सितारे नजर आए। ये फिल्म 31 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।