रणवीर सिंह-कृति सेनन पहुंचे काशी विश्वनाथ मंदिर, भगवान शिव की भक्ति में डूबे दिखे एक्टर्स

रणवीर सिंह और कृति सेनन हाल ही में काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। रणवीर और कृति का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कृति और रणवीर गांगा घाट के किनारे चलते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने फैंस को देखकर जोड़ते हुए नजर आए। रणवीर हर हर महादेव का नारा लगाते हुए नजर आए। दोनों ने एयरपोर्ट से निकलते ही बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। दोनों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की। दोनों को देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी थी। रणवीर और कृति के साथ फैशन डिजाइनर श्री मनीष मल्होत्रा ने भी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। दोनों वाराणसी मनीष मल्होत्रा के फैशन शो के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited