Nita Ambani ने मीडिया को दिया रिसेप्शन पार्टी का न्योता, बोलीं- कुछ गलती हो...

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अनंत और राधिका की शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सेलिब्रिटी शामिल हुए। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कपल के लिए दो दिन की रिस्पेशन पार्टी रखी गई। इस पार्टी के लिए नीता अंबानी ने खुद मीडिया पर पूरे परिवार के साथ आने के लिए न्योता दिया। नीता ने पैप्स से कहा कि आप लोगों ने बहुत ही अच्छी तरीके से अनंत और राधिका को कवर किया। कल की पार्टी के लिए आप सभी आमंत्रित है। इसे घर की ही शादी समझएगा। अगर कोई गलती हो गई हो तो माफ कर देना। नीता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिसेप्शन पार्टी में नीता अंबानी पिंक कलर की साड़ी पहने नजर आईं। पिंक साड़ी में नीता बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited