भीड़ के बीच फंसे Munawar Faruqui, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Times Now Digital

Updated Feb 18, 2024, 15:17 IST

बिग बॉस 17 मुनव्वर फारुकी फैन मीटअप के लिए पहुंचे थे। कॉमेडियन को देखते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया। मुनव्वर भीड़ से निकलते हुए किसी तरह स्टेज पर पहुंचते हैं। कॉमेडियन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मुनव्वर स्टेज पर फैंस अभिवादन करते हैं। वो अपने फैंस को शायरी सुनाते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी मुनव्वर भीड़ में फंस गए थे। जब वो बिग बॉस की ट्राफी लेकर पहुंचे थे। कॉमेडियन को देखने के लिए फैंस का सैलाब आया था। मुनव्वर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। कोई भी इवेंट होते हैं मुनव्वर के फैंस का इसी तरह का रिएक्शन होता है।