ब्रेकअप की खबरों के बीच साथ नजर आए मलाइका-अर्जुन, देखें वीडियो

Abhay

Updated Jul 26, 2024, 21:14 IST

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरें काफी चर्चा में बनी रहती हैं। अभी कुछ दिनों पहले कपल के ब्रेकअप को लेकर अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स भी सामने आई थी। इसके बाद कपल को एक साथ स्पॉट नहीं किया गया था। लेकिन इन सब के बीच मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर साथ में नजर आए। कपल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। आपको बता दें कि दोनों ने साथ में एयरपोर्ट पर एंट्री नहीं की थी। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को साथ देख फैंस खुशी से झूम उठे।