Jhanak: झनक की खातिर घरवालों से लड़ेगा अनिरुद्ध, अर्शी को दिखाएगा औकात

ashna malik

Updated Oct 17, 2024, 15:47 IST

टीवी के धमाकेदार शो 'झनक' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में दिखाया जाएगा कि अर्शी और बाकी घरवाले झनक को झूठी खबर देते हैं कि अनिरुद्ध का एक्सीडेंट हो गया है। इसपर झनक अपना शूट बीच में ही छोड़कर अनिरुद्ध से मिलने के लिए दौड़ पड़ती है। वहीं जब ये बात अनिरुद्ध को पता चलती है तो वह बाकी घरवालों की क्लास लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ता। यहां तक कि अनिरुद्ध अर्शी को भी औकात दिखाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ता है। बता दें कि अस्पताल में भी अर्शी झनक को अनिरुद्ध से मिलने से रोकती है, लेकिन खुद अनिरुद्ध उसे चुप करा देता है और अस्पताल से जाने के लिए कहता है।