Dr. Hassan Promo: खुल गया Nawazuddin Siddiqui-Dia Mirza की लड़ाई का राज

Rahul Sharma

Updated Nov 18, 2026, 16:16 IST

Dr. Hassan Promo: दीया मिर्जा ने सुबह-सुबह इंस्टाग्राम पर एक चौंकाने वाला पोस्ट करके सबको हैरान कर दिया था क्योंकि इसमें उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दिकी को मुंहफट बताया था। इस पोस्ट को देखकर हर कोई यही सोच रहा था कि आखिरकार दीया और नवाज में ऐसा क्या हो गया है तो बता दें कि इन दोनों के बीच कुछ नहीं हुआ है बल्कि ये दोनों डॉ हसन नाम के एक शो को लेकर आ रहे हैं, जिसमें नवाज एक मुंहफट डॉक्टर का किरदार निभा रहे हैं। दीया द्वारा किया गया पोस्ट इसी सिलसिले में था, जिसको लोगों ने पर्सनल समझ लिया था। दीया और नवाज का शो डॉ हसन 11 दिसम्बर के दिन जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगा।