Ji Ji Re Ji Song: Shraddha Kapoor ने लावणी डांस करके जीता दिल, देखें वीडियो

Rahul Sharma

Updated Nov 17, 2026, 16:56 IST

Ji Ji Re Ji Song: बॉलीवुड अदाकारा श्रद्धा कपूर जल्द ही अपनी नई फिल्म ईठा में लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के रोल में दिखेंगी। ये श्रद्धा की बहुप्रतीक्षित फिल्म है, जिसका इंतजार पूरा देश कर रहा है। फिल्म ईठा के मेकर्स ने इसका नया गाना जी जी रे जी रिलीज किया है, जिसमें श्रद्धा कपूर लावणी डांस करती दिखाई दे रही हैं। श्रद्धा कपूर ने जिस तरह से इस गाने में विठाबाई नारायणगांवकर के किरदार को पकड़ा है, उसे देखकर हर किसी का दिल झूम उठा है। शानदार एक्सप्रेशन और कमाल का लावणी डांस देखकर हर कोई यही कह रहा है कि श्रद्धा कपूर इस बार पर्दे पर आग लगाने वाली हैं।