बहू के रूप में अपूर्व की मां को मिली बेटी, जाने शादी के बाद दिव्या की सास ने क्या कहा

archana vashisht

Updated Feb 21, 2024, 16:45 IST

टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने कल मंगलवार को अपूर्व पडगांवकर के साथ शादी के बंधन में बंध गई है. कपल ने बेहद सिंपल तरीके से शादी की है. उनकी शादी की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. वहीं अब शादी के बाद अपूर्व की मां ने टेली टॉक के साथ खास बात की. उन्होंने बताया कि दिव्या एक बेटी के रूप में हमारे घर आई है. हमारा सारा परिवार बहुत खुश है.