Daayra Movie Screening: क्राइम, सजा और इंसाफ में देरी की जटील लड़ाई...

Rahul Sharma

Updated Sep 17, 2026, 10:57 IST

नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर मेघना गुलजार इस शुक्रवार अपनी नई फिल्म दायरा के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देंगी, जिसमें करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे दमदार कलाकार अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म दायरा को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है क्योंकि ये मूवी समाज से एक तीखा लेकिन सटीक सवाल पूछती है और वो सवाल है कि रेप केसेज में सही तरीके से सजा होनी चाहिए या फिर सही वक्त पर सजा होनी चाहिए? डायरेक्टर मेघना गुलजार ने बड़ी ही खूबसूरती से दर्शकों को सही और गलत के बीच लाकर खड़ा किया है, जहां से उन्हें अपना फैसला लेना है कि वो किस पक्ष में हैं।