बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान ने अपनी अपकमिंग मूवी दायरा के बारे में बात करते हुए बताया कि वो हमेशा से डायरेक्टर मेघना गुलजार के साथ काम करना चाहती थीं और उन्होंने इसके लिए उन्हें अप्रोच भी किया था। करीना कपूर खान ने बताया कि दर्शकों ने उन्हें अक्सर बहुत ही बबली रोल्स में देखा है लेकिन मेघना गुलजार की दायरा उन्हें ना केवल अलग अंदाज में पेश करेगी बल्कि दर्शकों को भी उनका एक अलग अवतार दिखाएगी। करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की दायरा 18 सितम्बर 2026 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।