बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। कहानी प्रेम और पूर्वा के प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी शादी में परिवार की जिम्मेदारियां बड़ी रुकावट बन जाती हैं। पूर्वा के घर में सिर्फ महिलाएं हैं और वह उन्हें छोड़कर प्रेम के घर नहीं जाना चाहती। ऐसे में प्रेम अपने परिवार के साथ पूर्वा के घर रहने का फैसला करता है। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच कई चुनौतियां आती हैं। फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सभी लोग इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं।