Arshad Warsi ने की एनिमल की तारीफ, बोले- मुझे बहुत पसंद आई
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को लेकर अरशद वारसी ने अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर को संदीप वांगा की फिल्म बहुत पंसद आई। एक्टर ने कहा कि मुझे फिल्म देखकर मजा आया। मैंने कभी इस तरह की दुनिया देखी नहीं थी। उन्होंने कहा कि फिल्म एंटरटेनमेंट के लिए होती है ना कि शिक्षा देने के लिए। मार्वल्स और एवेंजर में भी तो एक अलग दुनिया को दिखाया गया है। आपको बता दें कि एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई की थी। लेकिन इस फिल्म की जमकर आलोचना हुई थी। कई सेलेब्स ने फिल्म को स्त्री विरोधी और वायलेंस से भरपूर बताया था। एनिमल में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
अगली खबर

02:58

01:05

03:11

03:17
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited









