Anil Arora Death: मलाइका अरोड़ा के पिता का हुआ निधन, दुख में शामिल हुए अरबाज खान सहित ये सितारे

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल कपूर का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि अनिल अरोड़ा ने खुदकुशी की थी और उन्होंने अपने घर की छठी मंजिल से छलांग लगाई थी। मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन से इंडस्ट्री के कई सितारे भी स्तब्ध हैं। अनिल अरोड़ा के निधन की खबर मिलते ही अरबाज खान उनके घर पहुंचे। उनके साथ-साथ उनका पूरा परिवार भी मलाइका अरोड़ा की पिता के घर पहुंचा। वहीं दूसरी ओर अर्जुन कपूर भी मलाइका अरोड़ा के इस दुख में शामिल हुए।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited