अनंत- राधिका की संगीत सेरेमनी में अनन्या-सारा ने किया साजनजी घर आए पर जमकर डांस, वीडियो वायरल

Priyanka Jha

Updated Jul 6, 2024, 20:34 IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। सेलेब्स ने कपल की संगीत सेरेमनी में जमकर डांस किया है। अनन्या पांडे, सारा अली खान और ओरी ने साजनजी घर पर जमकर डांस किया। तीनों कलाकारों ने अपने डांस परफॉर्मेंस से सबको हैरान कर दिया। तीनों की तिकड़ी ने कई हिट गानों पर परफॉर्म किया। अनन्या पांडे स्लिवर कलर की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। संगीत सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अनंत और राधिका की संगीत सेरेमनी में सलमान खान, अनन्या पांडे, सारा अली खान, जाह्नवी कपूर समेत कई सितारे शामिल हुए। कपल 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे।