Jigra Tralier: भाई को बचाने के लिए आलिया ने दिखाया जिगरा, एक्शन और इमोशनंस से भरपूर है कहानी

Priyanka Jha

Updated Sep 8, 2024, 11:54 IST

Jigra Trailer Released: आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म जिगरा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में आलिया के साथ वेदांग रैना, मनोज पहवा मुख्य भूमिका में है। वेदांग फिल्म में आलिया के भाई बने हैं। ट्रेलर की शुरुआत आलिया के साथ होती है जो अपनी कहानी बताती है कि पिता ने सुसाइड कर लिया और फिर मां नहीं रही। सिर्फ भाई है जिससे मैं बहुत प्यार करती हूं। अपने भाई को बचाने के लिए सत्या अपनी पूरी जान लगा देती हैं। वो आग से खेलती है, गोली-हथियार सब चलाती है। जिगरा का ट्रेलर एक्शन और इमोशनंस से भरपूर है। ट्रेलर में मनोज पहवा कहते हैं कि बच्चन नहीं बनना है बचकर निकलना है। इसके जवाब में आलिया कहती हैं अब तो बच्चन ही बनना है। ये फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन वसन बाला ने किया है। इस फिल्म में आलिया एक्ट्रेस होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं।