यूटिलिटी

सभी रेस्टोरेंट में जरूरी नहीं होता GST देना; कर लें पता, बच जाएंगे पैसे

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 24, 2023, 03:42 PM IST

Goods and Services Tax on Food and Restaurants: आपसे हर एक रेस्टोरेंट जीएसटी बिल नहीं वसूल सकता ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ रेस्टोरेंट सरकार की खास स्कीम के तहत इनरोल्ड होते हैं। इस स्कीम का नाम है जीएसटी कॉम्पोजीशन स्कीम है। इस स्कीम में आने वाले बिजनेसमैन को केवल अपने सालाना टर्नओवर पर जीएसटी का पेमेंट करना होता है।

Image

रेस्टोरेंट्स

Goods and Services Tax on Food and Restaurants: आपने देखा होगा कि होटल में खाने के बाद आपको जो बिल थमाया जाता है उसमें GST भी जोड़ा जाता है। हालांकि कई लोगों को नहीं पता है कि रेस्टोरेंट के बिल पर GST चुकाना जरूरी नहीं है। आप इस बारे में अच्छे तरह से पता करके पैसे बचा सकते हैं। तो आइये बिना देरी किए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्यों नहीं वसूली जा सकती है जीएसटी

आपसे हर एक रेस्टोरेंट जीएसटी बिल नहीं वसूल सकता ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ रेस्टोरेंट सरकार की खास स्कीम के तहत इनरोल्ड होते हैं। इस स्कीम का नाम है जीएसटी कॉम्पोजीशन स्कीम है। इस स्कीम में आने वाले बिजनेसमैन को केवल अपने सालाना टर्नओवर पर जीएसटी का पेमेंट करना होता है।

कौन आता है इस स्कीम के अंतर्गतसरकार की जीएसटी कॉम्पोजीशन स्कीम में 1.5 करोड़ रुपये से कम टर्नओवर वाले व्यापारी आते हैं। इस टर्नओवर से कम वाले व्यापारी इसका लाभ उठा सकते हैं। जो भी व्यापारी सरकार की इस स्कीम के तहत आते हैं वे ग्राहकों से बिल पर जीएसटी नहीं वसूल सकते हैं। इसलिए जब भी आप किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने जाएं और उसका बिल चुकाएं तो यह जरूर चेक कर लें कि कहीं रेस्टोरेंट कॉम्पोजीशन स्कीम के तहत आने वाले रेस्टोरेंट भी तो आपसे बिल पर जीएसटी तो नहीं वसूल कर रहे हैं।

कैसे कर पाएंगे पताआप जिस भी रेस्टोरेंट में खाना खाने जाएं तो सबसे पहले उसके बिल पर गौर करें। जो भी रेस्टोरेंट जीएसटी कॉम्पोजीशन स्कीम के तहत आता है उसे अपने बिल पर 'कॉम्पोजीशन टैक्सेबल पर्सन, नॉट एलिजिबल टू कलेक्ट टैक्स ऑन सप्लाईज' लिखना जरूरी है। अगर रेस्टोरेंट के बिल पर ऐसा लिखा है तो वह रेस्टोरेंट आपके बिल पर जीएसटी नहीं लगा सकता है। साथ ही एक ग्राहक के तौर पर आपके पास यह अधिकार भी है कि आप उसे जीएसटी चुकाने से मना कर दें। साथ ही आप जीएसटी पोर्टल पर चेक भी कर सकते हैं कि जिस भी रेस्टोरेंट में आप गए हैं वह इस सुविधा का लाभ ले रहा है या नहीं।

GST वसूलने पर यहां करें शिकायत

GST पोर्टल www.gst.gov.in पर जाकर आपको उस पोर्टल पर सर्च टैक्सपेयर्स के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको सर्च कॉम्पोजीशन टैक्सपेयर्स के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको रेस्टोरेंट के बिल पर लिखे जीएसटी नंबर को दर्ज करना होगा। इतना करते ही आपको यह पता चल जाएगा कि रेस्टोरेंट रेगुलर जीएसटी देता है या फिर कंपोजिट। अगर वह रेस्टोरेंट कॉम्पोजिट जीएसटी पेयर है तो बिल पर जोड़ी गई जीएसटी का पेमेंट करने की आपको जरूरत नहीं है। इसके अलावा अगर फिर भी आपको रेस्टोरेंट आपसे जीएसटी वसूलता है तो आप इसकी शिकायत ऑनलाइन gstcouncil.gov.in/grievance-redressal-committee-grc पर कर सकते हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article