बिजनेस

करेक्शन या महाक्रैश! 9 महीने में 9158 अंक टूटा Sensex, निवेशकों के ₹16 लाख करोड़ स्वाहा

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए यह साल बेहद निराशाजनक साबित हुआ है। इस साल अब तक बेंचमार्क इंडेक्स Sensex ने करीब 10% पैसा डुबाया है। वहीं, Nifty भी 9% से ज्यादा टूट चुका है।

Image

बाजार की गिरावट के पीछे का सच

Share Market Crash or Correction : शेयर बाजार में टिककर निवेश कर अच्छे रिटर्न की उम्मीद करने वाले निवेशकों को यह जानकर झटका लगेगा कि पिछले 5 साल में Nifty ने FD से भी कम करीब 6 से 7 % CAGR रिटर्न दिया है। अगर सोमवार 7 सितंबर के आंकड़ों के हिसाब से देखें, तो यह करीब 7.37% बनता है। कमोबेश यही हाल Sensex का है, जिसका 5 साल का CAGR 5.46% के करीब है।

वहीं, मार्केट कैप के लिहाज से देखें, तो इस साल अब तक Sensex यानी देश की 30 सबसे बड़ी कंपनियों के शेयरों ने निवेशकों को करीब 16 लाख करोड़ रुपये का नुकसान कराया है। 1 जनवरी को Sensex का मार्केट कैप करीब ₹169 लाख करोड़ था, जो आज 7 सितंबर को घटकर ₹153 लाख करोड़ के आसपास रह गया है। इस तरह निवेशकों को 16 लाख करोड़ की चपत लगी है।

वहीं, दूसरी तरफ अगर टोटल मार्केट कैप के लिहाज से भी देंखें, तो बाजार में कई नई कंपनियों की लिस्टिंग हुई है। कई सेक्टर में अच्छी खरीदारी हुई। इसके बाद भी BSE का ऑल इंडिया मार्केट कैप 1 जनवरी, 2026 के 4,89,74,677.405 करोड़ की तुलना में करीब 3 लाख करोड़ रुपये घटकर 4,86,62,355.55 करोड़ पर आ गया है। इससे साफ पता चलता है कि बाजार एक व्यापक बिकवाली के दौर में है।

क्यों निवेशकों के लिए निराशाजनक?

आमतौर पर निवेशक शेयर बाजार जैसे रिस्की एसेट में पैसा इसी वजह से लगाते हैं, ताकि उन्हें ज्यादा ग्रोथ मिल सके। लेकिन, 5 साल से लेकर पिछले 6 महीने तक के टाइम फ्रेम पर देखते हैं, तो बाजार के सबसे बड़े इंडेक्स Sensex और Nifty का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी जैसे इंडेक्स का खराब प्रदर्शन खासतौर पर उन निवेशकों के लिए और ज्यादा खराब रहा है, जिन्होंने ETF या म्यूचुल फंड के जरिये ब्लू चिप्स और हैवीवेट स्टॉक्स में इस उम्मीद में निवेश किया कि यहां उनके निवेश को बाजार का एक्सपोजर और लार्जकैप की सेफ्टी मिलेगी। इसके अलावा 5 साल जैसे लंबे टाइमफ्रेम पर भी FD से भी खराब रिटर्न निवेशकों को परेशान करने वाला है। क्योंकि, रिस्क के बाद भी उन्हें औसत से खराब रिटर्न मिला है।

9 महीने में क्या हुआ बाजार का हाल?

अगर सेंसेक्स और निफ्टी के आधार पर देखा जाए, तो इस साल अब तक सिर्फ 3 महीने ऐसे रहे हैं, जब Sensex की मंथली क्लोजिंग पॉजिटिव रही है। सितंबर अभी पूरा नहीं हुआ है। लेकिन, अगर ओपनिंग डेटा से देखा जाए, तो आधा फीसदी फिसल चुका है। वही, YTD के हिसाब से 1 जनवरी की तुलना में 7 सितंबर को Sensex 9000 अंक से ज्यादा यानी करीब 10 फीसदी नीचे है।

महीनाOpeningHighLowClosingबदलावबदलाव %
जनवरी 202685,255.5585,883.5081,088.5982,269.78-2,950.82-3.46%
फरवरी 202682,388.9785,871.7379,899.4281,287.19-982.59-1.19%
मार्च 202678,543.7380,632.5571,774.1371,947.55-9,339.64-11.49%
अप्रैल 202673,762.4379,367.0871,545.8176,913.50+4,965.95+6.90%
मई 202677,257.2778,384.7074,134.4874,775.74-2,137.76-2.78%
जून 202675,203.0277,803.1873,318.9476,478.67+1,702.93+2.28%
जुलाई 202676,545.2178,664.9275,474.4378,094.64+1,615.97+2.11%
अगस्त 202678,883.3479,143.1576,751.3276,957.27-1,137.37-1.46%
सितंबर 2026*76,994.1177,231.8776,135.7276,515.43-441.84-0.57%

जबकि, पिछले साल 1 दिसंबर को बने ऑल टाइम हाई से देखा जाए, तो करीब 11 फीसदी नीचे है। Sensex की मंथली क्लोजिंग का यह डेटा बताता है कि सेंसेक्स अप्रैल, जून और जुलाई में कुल करीब 10% ऊपर उठा, लेकिन इसके बाद भी साल की शुरुआत की तुलना में अभी 10% नीचे है।

किसने कराया सबसे ज्यादा नुकसान

किसने कराया सबसे ज्यादा नुकसान

सेंसेक्स में किसने डूबाया सबसे ज्यादा पैसा?

YTD के हिसाब से Sensex में सबसे ज्यादा नुकसान Infosys ने कराया है। 7 सितंबर 2026 तक Infosys का शेयर साल की शुरुआत से अब तक 33.19% टूट चुका है। इसके बाद TCS (-29.82%), HDFC Bank (-28.33%), ITC (-27.48%) और Maruti Suzuki (-23.38%) का नंबर है। वहीं, अगर 1 साल के टाइमफ्रेम पर देखें, तो ITC सबसे खराब परफॉर्मर रहा है। इसने एक साल में 35.23% की गिरावट दर्ज की है। इसके बाद HDFC Bank (-26.26%), TCS (-25.70%), HUL (-25.25%) और Infosys (-24.62%) आते हैं।

रैंकसबसे ज्यादा फायदा1 साल Returnसबसे ज्यादा नुकसान1 साल Return
1Titan Company+36.14%ITC-35.23%
2Adani Ports SEZ+28.71%HDFC Bank-26.26%
3SBI+24.67%TCS-25.70%
4Axis Bank+19.85%HUL-25.25%
5Sun Pharma+18.44%Infosys-24.62%

किस शेयर ने दी निवेशकों को राहत

YTD के हिसाब से Sensex में सबसे ज्यादा फायदा Titan Company के शेयर में हुआ है। 7 सितंबर 2026 के डेटा के मुताबिक Titan का शेयर साल की शुरुआत से अब तक 23.23% चढ़ा है। इसके बाद Adani Ports (+14.87%), Sun Pharma (+9.66%), Bajaj Finance (+9.03%), ICICI Bank (+6.65%) और SBI (+3.28%) का नंबर है। यानी बाजार में कमजोरी के बावजूद Titan, Adani Ports और कुछ चुनिंदा बैंकिंग व फार्मा शेयरों ने निवेशकों को अच्छी बढ़त दी है। वहीं, 1 साल के टाइमफ्रेम पर देखें, तो

रैंकसबसे ज्यादा फायदाYTD Returnसबसे ज्यादा नुकसानYTD Return
1Titan Company+23.23%Infosys-33.19%
2Adani Ports SEZ+14.87%TCS-29.82%
3Eternal+13.67%HDFC Bank-28.33%
4Sun Pharma+9.66%ITC-27.48%
5Bajaj Finance+9.03%Maruti Suzuki-23.38%

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article