यूटिलिटी

मानसून में घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान को कैसे सुरक्षित रखें? भूलकर भी न करें ये गलतियां

Monsoon Electronics Safety: बारिश के दिनों में घर में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान को लेकर जरा-सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। इस तरह के सामान की खास देखभाल के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रख सकते हैं।

Image

घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान को मानसून में ऐसे रखें सुरक्षित (Photo: iStock)

Monsoon Electronics Safety: बारिश का मौसम गर्मी से राहत तो देता है लेकिन इस दौरान घर में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान की खास देखभाल करना जरूरी हो जाता है। नमी, पानी और अचानक होने वाले वोल्टेज फ्लक्चुएशन की वजह से टीवी, फ्रिज, कंप्यूटर, लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खराब हो सकते हैं। कई बार हमारी छोटी-सी लापरवाही भी बड़े नुकसान की वजह बन जाती है। आइए ऐसी 5 गलतियों के बारे में जानते हैं, जिन्हें करने से बचना चाहिए-

गीले हाथों से इलेक्ट्रॉनिक सामान छूना

बारिश के मौसम में हाथ या फर्श गीला होना आम बात है। ऐसे में गीले हाथों से स्विच, प्लग, चार्जर या किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को छूना खतरनाक हो सकता है। इससे बिजली का झटका लगने का खतरा रहता है। इसलिए किसी भी इलेक्ट्रॉनिक सामान को छूने से पहले ध्यान रखें कि हाथ गीले न हों।

इलेक्ट्रॉनिक सामान को खिड़की या दरवाजे के पास रखना

बारिश के दौरान तेज हवा के साथ पानी भी घर के अंदर आ सकता है। अगर टीवी, कंप्यूटर, स्पीकर या कोई दूसरा गैजेट खिड़की के पास रखा है, तो उसमें पानी या नमी पहुंच सकती है। इसलिए इलेक्ट्रॉनिक सामान को ऐसी जगह रखें, जहां बारिश का पानी सीधे न पहुंच सके।

नमी वाले कमरे में सामान को लंबे समय तक चलाना

मानसून में कमरे में नमी बढ़ जाती है। ज्यादा नमी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अंदर भी पहुंच सकती है और उनके सर्किट को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए कमरे में वेंटिलेशन रखें और जहां संभव हो, नमी कम करने के उपाय करें। ध्यान रखें कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के आसपास पानी या सीलन जमा न हो।

वोल्टेज फ्लक्चुएशन को नजरअंदाज करना

बारिश और आंधी के दौरान बिजली के वोल्टेज में उतार-चढ़ाव हो सकता है। ऐसे में टीवी, फ्रिज, कंप्यूटर और दूसरे महंगे उपकरणों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए जरूरी इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए अच्छी क्वालिटी का सर्ज प्रोटेक्टर या वोल्टेज प्रोटेक्शन डिवाइस इस्तेमाल करें। तेज आंधी या बिजली कड़कने के दौरान गैर-जरूरी उपकरणों को बंद रखें।

सॉकेट पर सेफ्टी कवर न लगाना

मानसून के दौरान बच्चों को इलेक्ट्रॉनिक सामान से दूर रखना भी बेहद जरूरी है। गीले हाथों से स्विच, चार्जर या प्लग छूने से बच्चों को बिजली का झटका लग सकता है। इसलिए बच्चों को बिजली के सॉकेट और एक्सटेंशन बोर्ड से दूर रखें और सॉकेट पर सेफ्टी कवर लगाएं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article